Monday , May 20 2024
Breaking News

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू कोविड-19 पाजिटिव हुए , राज्यसभा सचिवालय में 271 लोग हो चुके हैं संक्रमित

Vice president m venkaiah naidu tested covid positive: digi desk/BHN/नई दिल्‍ली/उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। नायडू दूसरी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक संसद भवन परिसर में अब तक कुल 875 लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया जा चुका है। यही नहीं राज्यसभा सचिवालय में भी अब तक 271 लोगों को कोविड-19 पाजिटिव पाया जा चुका है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर कहा- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की कोविड जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उपराष्ट्रपति आजकल हैदराबाद में हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए उन्होंने खुद को एक हफ्ते के लिए आइसोलेट रखने का फैसला किया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपील की है कि हाल के दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वे भी अपनी कोविड-19 जांच करा लें और खुद को अलग कर लें।

इससे पहले उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि दी। एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि नेताजी ने देश की मातृभूमि के लिए नि:स्वार्थ समर्पण का परिचय दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के केंद्र सरकार के फैसले की भी सराहना की।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया- राष्ट्र स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सुभाष चंद्र बोस का ऋणी है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हैदराबाद में सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। नायडू ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस मातृभूमि के लिए नि:स्वार्थ समर्पण का परिचय दिया। पूरा देश आज पराक्रम दिवस पर महान नेता को याद करता है और उन्हें सलामी देता है।

About rishi pandit

Check Also

Lok Sabha Election 2024-लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत सुबह 9 बजे तक 10.28 फीसदी मतदान

नईदिल्ली देशभर में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *